HomeHindi Newsटीम इंडिया को दूसरे T20 मुकाबले से पहले लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया को दूसरे T20 मुकाबले से पहले लगा बड़ा झटका

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर आज दूसरा T20 मुकाबला खेला जाना है! लेकिन इस दूसरे T20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है और भारतीय टीम के युवा स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चोट की वजह से दूसरे T20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं और यह भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा झटका है! क्योंकि अभिषेक शर्मा ने पहले T20 मुकाबले में 79 रनों की पारी खेली थी!

अभिषेक दर्द से परेशान दिखे और फिजियो ने उनका इलाज किया। हालांकि टखने के थोड़े से इलाज के बाद वह नेट पर भी गए लेकिन बल्लेबाजी नहीं की। 

अभिषेक शर्मा को नेट्स में लंगड़ाते हुए देखा गया, जिससे शनिवार को होने वाले मैच में उनके खेलने पर सवालिया निशान लग गया है। कोलकाता में खेले गए पहले मैच में अभिषेक ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाय़ा था। उन्होंने 34 गेंदों में 5 चौकों औऱ 8 छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली थी।

अगर अभिषेक इस मुकाबले से बाहर होते हैं तो यह देखना मजेदार होगा कि कौन संजू सैमसन के साथ पारी की शुरूआत करता है, क्योंकि टीम में तीसरा ओपनर नहीं है। ऐसे  में अभिषेक की जगह तिलक वर्मा या ध्रुव जुरेल यह जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments