HomeHindi Newsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 4 मैचों की T20 सीरीज 8 नवंबर से खेली जानी है। और इन 4 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की अगवाई वाली टीम इंडिया में रियान पराग और मयंक यादव को चोट की वजह से जगह नहीं मिल सकी है। शोल्डर इंजरी की वजह से रियान पराग बाहर हो गए हैं। वही शिवम दुबे भी चोट की वजह से टीम से बाहर है।

इन तीन खिलाड़ियों को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका

भारत की 15 सदस्यीय टीम में रमनदीप सिंह, यश दयाल और विजय कुमार व्यासक को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। यश दयाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए आईपीएल में खेलते हैं। तो वही यश दयाल भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हैं। वहीं इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेलने वाले रमनदीप सिंह को भी पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए है ये है भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार, आवेश खान, यश दयाल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments