HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में एक्स हैंडल पर खिंची तलवार.. आप ने बदला नाम तो...

दिल्ली में एक्स हैंडल पर खिंची तलवार.. आप ने बदला नाम तो मचा बवाल

दिल्ली में भाजपा चुनाव जीत चुकी है और कल शपथ ग्रहण समारोह भी होना है। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव हारने के बाद आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम @CMODelhi से @KejriwalAtWork बदल दिया है। इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स को मेल करके दुरुपयोग और छेड़छाड़ से बचने के लिए मूल हैंडल को बहाल करने के लिए कहा है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि एक्स प्लेटफार्म इसका क्या जवाब देता है और यह आधिकारिक हैंडल किसके कब्जे में आता है।

इसलिए एक्स हैंडल के लिए मची है खींचतान

केजरीवाल सरकार ने एक दशक तक इस एक्स हैंडल का इस्तेमाल किया और अपने प्रशासनिक कार्यों की घोषणाओं से फीड भर दिया। अब जब नई सरकार बन गई है तो उम्मीद थी कि इसी अधिकृत हैंडल का उपयोग किया जाता क्योंकि यह नई सरकार को इसका इस्तेमाल करने से नहीं रोकता। दरअसल यह तकरार इसलिए भी है क्योंकि फॉलोअर्स की संख्या इसमें ज्यादा है। ऐसे में अब भाजपा और आप बीच इस डिजिटल स्पेस पर लड़ाई किस अंजाम तक पहुंचती है, यह देखने वाली बात होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments