HomeHindi NewsEntertainmentसुपरस्टार रजनीकांत भी बारिश से परेशान.. आलीशान घर भी नहीं महफूज

सुपरस्टार रजनीकांत भी बारिश से परेशान.. आलीशान घर भी नहीं महफूज

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को चेन्नई में हुई बारिश ने परेशान कर दिया है। दरअसल वे जिस पॉश कॉलोनी में रहते हैं वहां भी बारिश का पानी भर गया है। चेन्नई में भारी बारिश हो रही है और सडक़ों पर पानी भरा है। रजनीकांत को भी ऐसी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उनके आलीशान घर में बारिश का पानी घुस गया है और पूरा इलाका भी जलमग्न है।

लौटते मानसून ने कहर बरपाया

रजनीकांत का घर चेन्नई के पॉश एरिया में है। यहां कई जानी-मानी हस्तियां, बिजनेसमैन और वकील रहते हैं। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने पानी को बाहर निकालने के लिए तुरंत आपातकालीन उपाय शुरू कर दिए हैं। रजनीकांत के कर्मचारी भी पानी निकालने में जुटे रहे। इस एरिया में कई लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। मानसून की वापसी के दौरान हुई जोरदार बारिश से चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। गाडिय़ां नहीं चल पा रही हैं और निचले इलाकों में भारी बाढ़ की समस्या बनी हुई है। स्कूल और कॉलेज में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर 1913 की घोषणा की गई है। हालांकि सरकार बाढ़ से निपटने जरूरी उपाय कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments