HomeHindi Newsसुंदर और जडेजा की शानदार गेंदबाजी, न्यूजीलैंड के झटके 6 विकेट

सुंदर और जडेजा की शानदार गेंदबाजी, न्यूजीलैंड के झटके 6 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक भारत ने न्यूजीलैंड की टीम के 6 विकेट हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन हो गया है। और इस वक्त क्रीज पर डेरेल मिचेल 53 और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा 53 रन देकर तीन विकेट हासिल कर चुके हैं। तो वही वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की है और दो विकेट हासिल कर चुके हैं। लेकिन रविचंद्रन अश्विन को अब तक एक भी सफलता नहीं मिल सकी है जो की काफी हैरान करने वाले आंकड़े हैं।

भारतीय टीम ने एक तरह से बढ़िया वापसी तो कर ली है लेकिन अभी भी भारतीय टीम को कोशिश करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम को 250 रनों के भीतर रोकना होगा। क्योंकि इस विकेट पर भारतीय टीम को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है और भारतीय टीम के लिए रन बनाना आसान नहीं होने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments