HomeHindi NewsGujarat Newsगुजरात में भाजपा के खिलाफ दहाडी सुनीता केजरीवाल,कह दी ये बड़ी बात

गुजरात में भाजपा के खिलाफ दहाडी सुनीता केजरीवाल,कह दी ये बड़ी बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा के रण में आज गुजरात पहुंची जहाँ उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किये। सुनीता केजरीवाल ने अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और भाजपा को निशाने पर लेकर जमकर हमले किये।

क्या बोली सुनीता केजरीवाल ?

भरूच में जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे पति अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने पिछले 40 दिनों से जेल में जबरदस्ती डाल रखा है.

सुनीता केजरीवाल यही नहीं रुकी। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है फिर भी उन्हें जेल में डाल दिया गया है। कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर 10 साल जांच चलेगी तो क्या उन्हें(अरविंद केजरीवाल) 10 साल तक जेल में रखा जाएगा? पहले कोई भी आदमी तब जेल में जाता था जब अदालत उसे दोषी साबित करती थी। अब वे(भाजपा) नया सिस्टम लाए हैं… इन लोगों ने सरासर गुंडागर्दी मचा रखी है। केजरीवाल बहुत पढ़े-लिखे, ईमानदार और सच्चे देशभक्त हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments