HomeHindi NewsRCB के खिलाफ उतरते ही इतिहास रचेंगे सुनील नारायण

RCB के खिलाफ उतरते ही इतिहास रचेंगे सुनील नारायण

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस मुकाबले में उतरते साथ ही सुनील नारायण एक बड़ा इतिहास रच देंगे।

सुनील नारायण खेलेंगे अपना 500 वा T20 मुकाबला

दरअसल सुनील नारायण का यह 500वां टी-20 मैच होगा और वह इस आकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।टी-20 क्रिकेट में कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 660 मैच खेले हैं, इसके बाद 573 मैच के साथ ड्वेन ब्रावो दूसरे औऱ 542 मैच के साथ शोएब मलिक तीसरे स्थान पर काबिज हैं। और अब चौथे नंबर पर सुनील नारायण कि लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments