HomeHindi Newsवंदे भारत का कटरा-श्रीनगर तक सफल ट्रायल.. खास तकनीक से बनी है...

वंदे भारत का कटरा-श्रीनगर तक सफल ट्रायल.. खास तकनीक से बनी है ट्रेन

दिल्ली से शुरू होकर जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ने कटरा से श्रीनगर के लिए अपना पहला ट्रायल रन पूरा कर लिया है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन का स्वागत किया और इसे लेकर उत्साह जताया। यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। यह ट्रेन कटरा और श्रीनगर की 190 किमी की दूरी को मात्र 3 घंटे में तय करेगी।

-20 डिग्री का भी नहीं होगा असर, पूरी रफ्तार से दौड़ सकती है

जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील है। इस रूट पर चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को खास एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से बनाया गया है। यह ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी पूरी रफ्तार से दौड़ सकती है। ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इसमें एडवांस हीटिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे यात्रियों, ड्राइवर और रेल कर्मियों को ठंड में असुविधा नहीं होगी।

पानी जमने से रोकने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग

ड्राइवर के केबिन की विंडशील्ड को भी हीटिंग सिस्टम से लैस किया गया है ताकि सामने का दृश्य साफ नजर आए। पानी की पाइपलाइन और बायो टॉयलेट्स में पानी जमने से रोकने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग हुआ है। ट्रायल रन के सफल होने के बाद उम्मीद है कि जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इस ऐतिहासिक कदम से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास में भी तेजी आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments