HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त.. सरकार ने गरीबों के लिए...

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त.. सरकार ने गरीबों के लिए किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार और एचसीएमएसए के बीच हुई वार्ता का सकारात्मक परिणाम निकला है। राहत की बात यह है कि इस बातचीत के साथ ही सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल भी समाप्त हो गई है। आज से सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काम पर लौटेंगे। सरकार के साथ एचसीएमएसए प्रतिनिधियों को काम पर लौटने व बैकलॉग पूरा करने के विषय पर सहमति बनी है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल से एचसीएमएसए प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी।

अब निजी लैब में भी फ्री जांच

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में एक और जन हितैषी बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने ऐलान किया है कि अब गरीब लोग सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी लैब में भी मेडिकल टेस्ट मुफ्त करवा सकेंगे। इससे उन पर आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा। अभी तक सरकारी अस्पताल में व्यवस्था न होने पर उन्हें निजी लैब से टेस्ट कराने पर जेब से पैसे खर्च करने पड़ते थे। जल्द ही सरकार इससे संबंधित दिशा निर्देश और नियमावती जारी कर देगा, जिसके बाद निजी लैब के लिए इसे मानना बंधनकारी हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments