HomeHindi NewsBihar Newsआंधी-तूफान ने 22 लोगों की मौत.. सीएम नीतीश का जिला सबसे अधिक...

आंधी-तूफान ने 22 लोगों की मौत.. सीएम नीतीश का जिला सबसे अधिक प्रभावित

बिहार के नालंदा जिले में आंधी-तूफान के कारण कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 21 लोगों की मौत आंधी-तूफान के कारण हुई, जबकि एक की मौत बिजली गिरने से हुई। नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। विभिन्न मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक प्रभावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा रहा, जहाँ अकेले 18 लोगों की जान चली गई। यहाँ पेड़ और दीवार गिरने से कई लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में भी मौतें हुई हैं, जिनमें सीवान, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद शामिल हैं।

पेड़ उखड़े, खंभे गिरे, फसलों को नुकसान

आंधी-तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली के खंभे गिर गए और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments