HomeHindi NewsCrimeकेशव गिरी महाराज के आश्रम में पथराव, जांच में जुटी उत्तराखंड पुलिस

केशव गिरी महाराज के आश्रम में पथराव, जांच में जुटी उत्तराखंड पुलिस

उत्तरकाशी के बडक़ोट में सनातन हिंदू जागृति सगठंन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज के उपराड़ी स्थित आश्रम में देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ दीपक कठैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव की घटना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत सहित सनातनियों में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि रात को ही सूचना मिली। केशव गिरी महाराज से बातचीत कर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और उपराड़ी के ग्राम प्रधान शांति बैलवाल ने भी इस घटना की सत्यता की जांच कर मांग की।

अज्ञात लोगों ने किया पथराव

उत्तरकाशी के बडक़ोट में उपराड़ी स्थित आश्रम में देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments