HomeHindi NewsIPL 2024 में SRH को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे स्टेन, रिप्लेसमेंट...

IPL 2024 में SRH को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे स्टेन, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। डेल स्टेन आईपीएल 2024 में उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। निजी कारण की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस लिया है।

जेम्स फ्रैंकलिन करेंगे डेल स्टेन को रिप्लेस

डेल स्टेन के नाम वापस लेने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फ्रैंकलिन अब गेंदबाजी कोच के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ेंगे और काम करेंगे।

स्टेन का उपलब्ध न रह पाना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि डेल स्टेन अपना अनुभव सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के युवा गेंदबाजों को देते हैं और उनके प्रदर्शन में निखार भी आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments