HomeHindi NewsBGT में ओपनिंग से बदल सकता है स्टीव स्मिथ का नंबर,ये खिलाड़ी...

BGT में ओपनिंग से बदल सकता है स्टीव स्मिथ का नंबर,ये खिलाड़ी करता हुआ नजर आ सकता है पारी की शुरुआत

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच नवंबर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन होना है। और सीरीज के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि यह सबसे बड़ी सीरीज कही जाती है और खास तौर पर भारतीय टीम जिस अंदाज में ऑस्ट्रेलिया में जाकर बॉर्डर का उसका ट्रॉफी में खेलती हर कोई उस अंदाज को देखना चाहता है। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बड़ा दाव खेलने पर विचार किया है और स्टीव स्मिथ का नंबर भी बदला जा सकता है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ की जगह ट्रेविस हेड कर सकते हैं पारी की शुरुआत

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया साल 2014 के बाद से भारत को टेस्ट सीरीज में नहीं हरा पा रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक नए बदलाव के बारे में सोच रही है। स्टीव स्मिथ जो डेविड वार्नर के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं, ओपनिंग करते हुए उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ को वापस उन्हीं के नंबर 4 पर वापस लाना चाहती है। और हो सकता है ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करते दिखाई दें।

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। ऐसे में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाएं और ऑस्ट्रेलिया नहीं चाहता हैं की ओपनिंग करते हुए स्टीव स्मिथ जल्दी आउट हो जाएं। यही वजह है कि स्टीव स्मिथ अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments