HomeSportsBGT Seriesमेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान स्टीव स्मिथ को आया था हार्ट अटैक,...

मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान स्टीव स्मिथ को आया था हार्ट अटैक, खुद किया इस बात का खुलासा

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दो दिनों का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया इस वक्त ड्राइविंग सीट पर दिखाई दे रही है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम के पहली पारी में पांच विकेट झटक लिए हैं और अभी भी ऑस्ट्रेलिया 310 रनों से आगे चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से इस मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार 140 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेब्यू करने वाले सैम कॉन्सटास ने 60 रन बनाए। सैम कॉन्सटास ने इस मुकाबले में वह कर दिखाया है जो जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया था। कॉन्सटास ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में रैम्प और स्कूप शॉट खेले और छक्के चौके लगाए। जिसे देखकर स्टीव स्मिथ को हार्ट अटैक जैसा महसूस हुआ। और इस बात का खुलासा खुद स्टीव स्मिथ ने किया है।

स्टीव स्मिथ ने कॉन्सटास की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि “मुझे नहीं लगता कि युवा खिलाड़ी को इससे कोई खास परेशानी हुई होगी, जैसा कि हमने कल देखा। वह बुमराह की गेंद पर रिवर्स रैंप पर छक्का मार रहे थे और मुझे बॉक्स में दिल का दौरा पड़ रहा था। लेकिन देखिए, मुझे लगा कि सब ठीक है। कोई तनाव नहीं है।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस युवा खिलाड़ी ने बुमराह, मोहम्मद सिराज,आकाशदीप सभी के खिलाफ जमकर रन बनाए और एक तरह से यह दिखाया कि भले ही मेरा डेब्यू मुकाबला है लेकिन मैं यहां पर डोमिनेट अंदाज में क्रिकेट खेलने आया हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments