HomeHindi NewsEntertainmentरामायण के लिए स्टारकास्ट फाइनल.. रणबीर-यश-सनी समेत होंगे कई सितारे

रामायण के लिए स्टारकास्ट फाइनल.. रणबीर-यश-सनी समेत होंगे कई सितारे

दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले नितेश तिवारी रामायण के रूप में अपना मेगा प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। बड़े बजट की मूवी में कई सितारे होंगे, जो इस फिल्म का हिस्सा होंगे। 2 अप्रैल को इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। राम के रूम में जहां रणबीर कपूर नजर आएंगे तो साई पल्लवी सीता के रोल में फाइनल हुई हैं। रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे तो हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। वहीं अरुण गोविल राम से सीधे दशरथ के रोल में नजर आएंगे।

विभीषण बनेंगे विजय सेतुपति

कौशल्या के रोल में इंदिरा कृष्णन तो मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा और कैकेयी के रोल में लारा दत्ता नजर आएंगी। अब बात करते हैं सबसे अहम रोल यानि कि रावण की तो इस रोल में अपने रॉकी भाई यानि कि यश नजर आएंगे। रावण की पत्नी के रूप में साक्षी तंवर अपनी अदाकारी दिखाएंगी। सूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह तो विभीषण का अहम किरदार विजय सेतुपति निभाएंगे।

इतना चार्ज कर रहे स्टार

रणबीर 3 पार्ट के लिए 225 करोड़ ले हैं तो साई पल्लवी 18-20 करोड़ ले रही हैं। सनी इस फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपए ले रहे हैं। यश ने इस फिल्म के तीनों पार्ट के लिए 150 करोड़ रुपए चार्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments