HomeHindi NewsT20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से ड्रॉप किए जाने...

T20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से ड्रॉप किए जाने पर स्टार्क ने निकाली अपनी भड़ास

T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को मैचअप के चक्कर में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और उनके स्थान पर एस्टन एगर को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उसे मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया था। अब मिचेल स्टार्क ने इस मैच को लेकर बात की है और टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर अपनी भड़ास जमकर निकाली है।

टीम से ड्रॉप किए जाने पर बोले मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने अब उस अफगानिस्तान के मैच को लेकर कहा कि “सिर्फ मैचअप के लिए लगातार दो वर्ल्ड कप बिल्कुल नहीं। टीम मैनेजमेंट ने सेंट विसेंट ग्राउंड पर पिछले मुकाबले देखें थे वहां पर स्पिनर को काफी मदद मिल रही थी। ऐसे में एश्टन एगर पर भरोसा किया गया।

मिचेल स्टार्क ने आगे कहा कि “एश्टन एगर ने उस मुकाबले में पावरप्ले के दौरान अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेला और शायद हालात का आकलन हमसे बेहतर तरीके से किया। हमने कुछ गलतियां की जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments