HomeHindi Newsअगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में अचानक हुई स्टार...

अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में अचानक हुई स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खत्म हुआ। जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने भारत की टीम के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम को करारी हार का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ करना पड़ा है और टीम इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है और एक स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी की एंट्री अगले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम में करवा दी है।

अगले दो टेस्ट मैचों के लिए वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में किया गया शामिल

बेंगलुरु टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने एक बड़ा फैसला करते हुए स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को अगले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। वाशिंगटन सुंदर जिन्हें इस टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली थी लेकिन अचानक से उनकी एंट्री अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में करवा दी गई है। यानी पुणे में 24 अक्टूबर से जो टेस्ट मैच खेला जाना है हो सकता है प्लेइंग 11 में वॉशिंगटन सुंदर खेलते हुए दिखाई दे।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि वाशिंगटन सुंदर की टीम में एंट्री करवाने के लिए किसी भी खिलाड़ी को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है। और एक अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। यानी हो सकता है टीम इंडिया पुणे में एक रैंक टर्नर पिच पर खेलते हुए दिखाई दे सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments