HomeHindi Newsश्रीलंका के अंडर-19 कप्तान की गोली मारकर की गई हत्या

श्रीलंका के अंडर-19 कप्तान की गोली मारकर की गई हत्या

श्रीलंका की टीम के पूर्व अंडर19 कप्तानधमिका निरोशन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल धमिका निरोशन जो कि श्रीलंका के अंडर 19 की टीम के पूर्व कप्तान थे। उनके ऊपर किसी अज्ञात शख्स ने गोली चला दी और उनकी हत्या हो गई उनकी उम्र 41 साल थी। श्रीलंका की पुलिस की माने तो अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और इसकी जांच की जा रही है।

आपको बता दें धमिका निरोशन ने बहुत लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने 2000 में अंडर-19 डेब्यू किया और उसके बाद 2002 में टीम के कप्तान बने थे। उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। उपुल थरंगा के साथ भी वो खेल चुके हैं।

आपको बता दें निरोशन श्रीलंका की टीम के खिलाड़ी उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज खिलाड़ियों के साथ घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं एंजेलो मैथ्यूज तो अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं श्रीलंका की टीम के लिए उन्होंने 2024 का T20 वर्ल्ड कप भी खेला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments