HomeHindi Newsभारत के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का...

भारत के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का किया ऐलान

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच 27 जुलाई से खेली जाने वाली T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और इसी बीच श्रीलंका ने अपनी T20 टीम का ऐलान कर दिया है। चरित असलंका श्रीलंका की T20 टीम के नए कप्तान बन गए हैं। क्योंकि वनिन्दू हसारंगा ने हाल ही में कप्तानी से इस्तीफा दिया था।

श्रीलंका की टीम की बात की जाए तो अविष्का फर्नांडो की श्रीलंका की T20 टीम में वापसी हुई है इसके अलावा कुशल परेरा को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा गेंदबाजी में दुशमंता चमीरा और बिनौरा फर्नांडो को भी जगह मिली है।

कुछ इस तरह की है भारत के खिलाफ श्रीलंका की T20 टीम

चरिथ असलंका (कप्तान) कुसल परेरा,पथुम निसंका कुसल मेंडिस, अविष्का फरनेन्डो दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments