HomeHindi Newsअभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत जीता SRH

अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत जीता SRH

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स टीम को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की 28 गेंद में 66 रनों की पारी पर क्लासेन की 42 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स की टीम पहले ही आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी थी। और अब पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2024 का अंत भी हार के साथ किया है। पंजाब किंग्स की टीम की ओर से इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो-दो सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments