HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया को WC जिताने वाले कप्तान को SRH ने बनाया अपनी टीम...

ऑस्ट्रेलिया को WC जिताने वाले कप्तान को SRH ने बनाया अपनी टीम का नया कप्तान

22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2024 से पहले आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम के नए कप्तान की घोषणा कर दी है। हैदराबाद की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2023 का विश्व कप जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पैट कमिंस की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि साल 2024 के आईपीएल में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।

आपको बता दे ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस के ऊपर इस साल आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लख रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। और अब ऐडन माक्रम की जगह उन्हें टीम का नया कप्तान बना दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments