HomeHindi Newsसपा का बिखर रहा कुनबा.. अब पल्लवी पटेल से अखिलेश की तीखी...

सपा का बिखर रहा कुनबा.. अब पल्लवी पटेल से अखिलेश की तीखी बहस

राज्यसभा चुनाव के मतदान के दिन समाजवादी पार्टी का कुनबा बिखरते नजर आ रहा है। विधायक मनोज कुमार पांडे ने स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे भाजपा के पक्ष में वोट करने वाले हैं। वे सीएम योगी से भी मिलने वाले हैं। वहीं विधायक पल्लवी पटेल भी बागी हो गई हैं। खबर है कि उनकी अखिलेश यादव से तीखी बहस हुई है। इस बीच खबर यह भी है कि कई सपा विधायक क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह सपा को तगड़ा झटका होगा। राज्यसभा चुनाव में सपा ने 3 जबकि भाजपा ने 8 उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा का दावा है कि उसका आठवां उम्मीदवार भी जीतेगा। इस बीच अखिलेश यादव अपने विधायकों को साधने में जुटे हुए हैं।
सनातनी हैं मनोज पांडेय : दयाशंकर सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं। राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया, तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments