HomeHindi Newsसंस्कृत को स्थापित करने के विशेष प्रयास.. सीएम धामी ने कहा-हम प्रतिबद्ध

संस्कृत को स्थापित करने के विशेष प्रयास.. सीएम धामी ने कहा-हम प्रतिबद्ध

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संस्कृत प्रतिभा सम्मान डॉ. भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के अन्र्तगत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतरता से देश में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भी कई योजनाएं देश में संचालित की जा रही हैं और इसी उद्देश्य के साथ नई शिक्षा नीति में संस्कृत को आधुनिक और व्यवहारिक भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments