HomeHindi NewsDelhi Newsसपा ने चुनाव आयोग के लिए पेश किया कफन.. बीजेपी बोली-42 सीटें...

सपा ने चुनाव आयोग के लिए पेश किया कफन.. बीजेपी बोली-42 सीटें जीते तब अच्छा था

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लडऩे का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। सदन की कार्यवाही के बाद भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने पर समाजवादी पार्टी ने मर्यादा के विपरीत जाकर अध्यक्ष के सामने चुनाव आयोग के मृत शरीर के लिए कफन पेश किया।

ऐसा कुकृत्य कभी नहीं हुआ था, लोकतंत्र की हत्या के बराबर

सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज तक भारत की संसदीय कार्यप्रणाली में ऐसा कुकृत्य कभी नहीं हुआ था। चुनाव आयोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। ऐसा करने से ज्यादा जघन्य कुछ नहीं हो सकता। संबित ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर है। हम मांग करते हैं कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी सदन में इसके लिए माफी मांगे।

42 सीटें जीते थे, तब चुनाव आयोग हिमालय पर था : रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि 6 महीने पहले जब ये 42 सीटें जीते थे, तब चुनाव आयोग हिमालय पर था। यह अद्भुत था और आज वह मरा गया। ये लोग सदन में कफऩ लेकर आ रहे हैं। इससे काला दिन कोई नहीं हो सकता कि राजनीति इतनी ओछी हो गई है। रवि किशन ने कहा कि ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। देश और उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है, जनता हर बात का जवाब देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments