HomeHindi Newsसपा ने नेताजी की पुण्यतिथि पर किया नमन.. सीएम योगी ने भी...

सपा ने नेताजी की पुण्यतिथि पर किया नमन.. सीएम योगी ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज पुण्यतिथि है। उन्हें समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तो याद किया ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नमन किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

अखिलेश ने नेताजी और रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जहां हम लोग आज नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद कर रहे हैं, वहीं दूसरी दुखद खबर भी मिली है कि रतन टाटा भी हमारे बीच नहीं रहे। एक ऐसे उद्योगपति, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी मेरी कई बार मुलाकात हुई। उनकी सोच यही रही कि कारोबार करते समय उसूलों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

शिवपाल बोले-आज हमारे लिए बहुत भावुक दिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत भावुक दिन है। नेताजी समाजवाद के मुखिया थे और उन्होंने इसे पूरे देश में फैलाया। नेताजी ने गरीबों, वंचितों, युवाओं के लिए जो किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। हम आज नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments