HomeHindi Newsभारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, यह किया फैसला

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, यह किया फैसला

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच डरबन के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान एडन माकरम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी डरबन के इस विकेट पर भारत पहले बल्लेबाजी करता नजर आएगा। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा है कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे और उन्हें बल्लेबाजी मिल गई है।

भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी का नहीं हुआ डेब्यू

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है। भारत में एक बदलाव तिलक वर्मा के रूप में हुआ है जो बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में नहीं थे लेकिन अब उन्हें मौका मिल गया है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है। इंडीली सिमिलेन को डेब्यू का मौका मिला है। सिमीलेन ने साउथ T20 लीग में छह मुकाबले में 12 विकेट हासिल किए हैं।

कुछ इस तरह की है भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments