HomeHindi NewsWTC के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का पहुंचना तय, भारत या ऑस्ट्रेलिया...

WTC के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का पहुंचना तय, भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन होगी दूसरी टीम?

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बड़ी आसानी से एक बड़े अंतर से श्रीलंका की टीम को हरा दिया। और दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-0 से जीत ली। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है और यहां से दक्षिण अफ्रीका की टीम का फाइनल खेलना तय नजर आ रहा है।

लेकिन सवाल अब दूसरी टीम का है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका तो यहां से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगभग पहुंच जाएगी। लेकिन दूसरी टीम कौन सी होगी? क्योंकि इस वक्त भिड़ंत भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही है, इन दोनों में से जो भी एक बड़े अंतर से टेस्ट सीरीज जीतेगा वह दक्षिण अफ्रीका के साथ फाइनल खेलते नजर आ सकता है। वहीं एक बाहरी चांस श्रीलंका की टीम का भी लग रहा है लेकिन इसके लिए श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराना होगा।

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा यह काम

भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के समीकरण की बात की जाए तो अगर भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए तीन में से कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे अगर दो मुकाबले भारतीय टीम जीत जाती है और श्रीलंका अगर ऑस्ट्रेलिया को एक टेस्ट मैच में हरा देती है तो फिर भारत वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments