HomeHindi NewsDelhi Newsसिर मुंडवाने वाले बयान से पलटे सोमनाथ भारती.. अब कही ये बात

सिर मुंडवाने वाले बयान से पलटे सोमनाथ भारती.. अब कही ये बात

आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा था कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। इस पर अब उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से मुझे तकलीफ नहीं है बल्कि उन्होंने शासन के दौरान जो अपने हुनर दिखाए हैं, उससे तकलीफ है। जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने का जनादेश नहीं दिया है। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। जहां तक सिर मुंडवाने की बात तो मैं सनातनी हूं और घर में जब मृत्यु होती है तब मुंडन करवाया जाता है। अगर नरेद्र मोदी को जनादेश मिलता तब मैं मानता कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। किसी की मौत हो तब संस्कार के बाद मुंडन कराया जाता है।

खुद चुनाव हार गए सोमनाथ भारती

सोमनाथ भारती ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन बांसुरी स्वराज ने उन्हें 78 हजार 370 वोटों के अंतर से हरा दिया। सोमनाथ भारती को 3,74,815 वोट मिले तो बांसुरी स्वराज ने 45,3185 वोट हासिल कर आप और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी सोमनाथ भारती को हरा दिया। उसी समय चुनाव के दौरान सोमनाथ भारती ने यह कहा था कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments