HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनक्सलियों से लोहा लेते जवान शहीद.. पत्रकार की हत्या पर राजनीति गर्म

नक्सलियों से लोहा लेते जवान शहीद.. पत्रकार की हत्या पर राजनीति गर्म

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में पुलिस जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 4 नक्सलियों की मौत के घाट उतारा है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान की शहादत भी हुई है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारे जवान नक्सलियों से लड़ रहे हैं। 4 नक्सलियों को ढेर करने के लिए हम अपने सुरक्षा बलों के साहस को नमन करते हैं। इसमें हमारे भी एक सुरक्षा जवान शहीद हुए हैं। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकसंतप्त परिवार को भी शक्ति प्रदान करें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नारायणपुर, कोंडागांव में सीआरपीएफ और सभी जवानों ने मिलकर बड़ा अभियान चलाया है, जिसमें 4 नक्सली मारे गए हैं और हथियार भी बरामद किए गए हैं। हमारा एक जवान भी शहीद हुआ है। सीएम ने कहा कि बीजापुर में भी पत्रकार की हत्या हुई है, उनके प्रति भी हमारी संवेदना है। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पत्रकार की हत्या को प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य सरकार की विफलता कहा है।

यह बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है। खबरों के मुताबिक, मुकेश जी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था, जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले और दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा एवं नौकरी पर विचार किया जाए। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी के बयान का पूर्ण समर्थन करता हूं। छत्तीसगढ़ में इस वक्त जंगलराज है। जब एक पत्रकार ने स्वतंत्र आवाज उठाई तो निर्ममतापूर्ण न केवल उनकी हत्या की गई, बल्कि एक शर्मनाक ढंग से उनके पार्थिव शरीर को डाल दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments