HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ के गढ़ में घुसे जवान, टॉप लीडर भी ढेर.. 16 नक्सलियों...

छत्तीसगढ़ के गढ़ में घुसे जवान, टॉप लीडर भी ढेर.. 16 नक्सलियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़ में एक और मुठभेड़ हुई है जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुकमा ने नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में टॉप नक्सली लीडर जगदीश के भी मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में हो रही है। माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल के टीम निकली थी। नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्सलियों के टॉप लीडर को घेरकर काम तमाम कर दिया। मुठभेड़ में सुकमा डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान भी ऑपरेशन में शामिल हैं। सुकमा एसपी खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढऩे की संभावना है।

कोर इलाके में घुसे जवान

सुरक्षाबल के जवान कोर इलाके में घुसकर ऑपरेशन कर रहे हैं। इसे नक्सलियों का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। यह इस महीने का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है। इससे पहले जवानों ने बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के सिर पर करोड़ों का इनाम था।

टॉप नक्सली लीडर भी ढेर

सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों के टॉप लीडर डीवीसीएम जगदीश की मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबल के जवानों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार बरामद किया गया है। जवानों ने मौके से इंसास, स्रुक्र जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments