HomeHindi NewsRCB में अब तक सिर्फ इन दो खिलाड़ियों का है कंफर्म रिटेंशन

RCB में अब तक सिर्फ इन दो खिलाड़ियों का है कंफर्म रिटेंशन

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के अब तक सिर्फ दो कंफर्म खिलाड़ियों के रिटेंशन है जिसमें एक नाम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का है और दूसरा नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का है।

सिर्फ विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को अब तक रिटेन करने वाली है आरसीबी

आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को रिटेन करने वाली है। यानी इसके अलावा कोई भी नाम कंफर्म नहीं हो पाया है। बेंगलुरु की टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी थे उनको रिलीज करने का मन बनाया जा रहा है। इसके अलावा अभी रजत पाटीदार का नाम भी कंफर्म नहीं हुआ है। अब देखना यह है कि कल किन खिलाड़ियों के नाम कंफर्म किए जाते हैं।

आपको बता दें फाफ डू प्लेसिस ने अब तक तीन सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी की है लेकिन एक भी सीजन में टीम के हाथ ट्रॉफी नहीं लग सकी है। अब देखना यह है कि इस सीजन वो कौन सा खिलाड़ी होता है जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments