HomeHindi Newsस्वास्थ्य विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा में अभी तक एक लाख पैंतालीस हजार...

स्वास्थ्य विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा में अभी तक एक लाख पैंतालीस हजार से अधिक श्रद्धालु का उपचार

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे किसी श्रद्धालु का यदि स्वास्थ्य खराब या किसी कारण से घायल होने के स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के विभिन्न पडाव पर एमआरपी खोली गई है जिससे कि संबंधित श्रद्धालु का तत्परता से उपचार किया जा सके।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा में बुधवार को ओपीडी के माध्यम से 733 तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया जिसमें 660 पुरुष एवं 73 महिलाएं शामिल है।अब तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 1,45,814 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है,जिसमें 1,12242 पुरुष, 33,572 महिलाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments