HomeHindi Newsश्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में तैनात मजदूरों द्वारा हैलीपैड़ केदारनाथ तक...

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में तैनात मजदूरों द्वारा हैलीपैड़ केदारनाथ तक की हटाई गई बर्फ

आगामी श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं। उन सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में डीडीएमए द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम हैलीपैड़ तक मार्ग से 3 फीट बर्फ हटाने का कार्य कर लिया गया है।अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य 04 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। जिसमें बर्फ हटाने के लिए लगभग 95 श्रमिक तैनात किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments