HomeHindi Newsअमेठी में आमने-सामने होंगे स्मृति और राहुल गांधी.. अखिलेश की भी एंट्री

अमेठी में आमने-सामने होंगे स्मृति और राहुल गांधी.. अखिलेश की भी एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 37वें दिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से यात्रा जारी की। वे यहां से अमेठी जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी में जनसंवाद किया है। अब देखना होगा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद क्या दोनों में जुबानी जंग होगी। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि अभी बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आई, इधर से भी गई। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा, उस समय सपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments