HomeHindi NewsDelhi Newsकालकाजी में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति.. दिल्ली की दूसरी हॉट सीट बनी

कालकाजी में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति.. दिल्ली की दूसरी हॉट सीट बनी

नई दिल्ली विधानसभा सीट के अलावा दिल्ली की एक और सीट है जहां पर रोचक मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। कालकाजी की सीट हॉट सीट बनी हुई है, जहां से खुद मुख्यमंत्री आतिशी आप की उम्मीदवार हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतार दिया है। रमेश बिधूड़ी आतिशी के खिलाफ लगातार आक्रामक हैं। उनके पिछले कुछ बयान मीडिया की सुर्खियों में रहे, जिस पर भाजपा को बैक फुट पर जाना पड़ा। माना जा रहा है कि पूर्व सांसद होने के नाते वे आतिशी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं कांग्रेस भी इस मुकाबले में कहीं पीछे नहीं रहना चाहती। यही वजह है कि उसने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहीं अलका लांबा को मैदान में उतार दिया है। अलका लांबा पहले कांग्रेस से ही विधायक चुनी जाती रही हैं। इसके बाद से वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं लेकिन यहां से भी उनका मोहभंग हो गया तो वह वापस कांग्रेस में चली गईं।

रमेश बिधूड़ी के यह बयान रहे चर्चाओं में

रमेश बिधूड़ी ने पिछले दिनों मोदी की सभा में बयान दिया कि आतिशी ने अपना बाप ही बदल लिया है। उनके इस बयान पर खूब बवाल हुआ। आतिशी मीडिया के सामने रो पड़ीं। बहरहाल बिधूड़ी का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कह रहे हैं कि आतिशी हिरनी की तरह भागती फिर रही है। आप उनके इस बयान को महिला विरोधी बता रही है, तो गालीबाज की संज्ञा दे रही है। आप का कहना है कि भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है या करने वाली है। बहरहाल अब देखना होगा कि इस त्रिकोणीय संघर्ष में किसकी जीत होती है

अलका लांबा ने किया यह दावा

अलका लांबा ने कहा कि कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में धीरे-धीरे मेरा विश्वास मजबूत होते जा रहा है कि जनता बदलाव चाहती है। कालकाजी की जनता भाजपा और आप से तंग आ चुकी है। मुझे लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग इनके फ्री के लालच से बाहर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments