HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन पर बहनों ने दिया...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन पर बहनों ने दिया ये खास तोहफा

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर राजनेताओं के साथ हर कोई मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।
60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर दिया
दरअसल ये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 60वां जन्मदिन है। खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments