HomeHindi NewsEntertainmentसिंघम अगेन और भूल-भुलैया-3 में टक्कर, एडवांस बुकिंग में ये फिल्म आगे

सिंघम अगेन और भूल-भुलैया-3 में टक्कर, एडवांस बुकिंग में ये फिल्म आगे

दीवाली के अवसर पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 शुक्रवार 1 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं। दिलचस्प है कि अभी तक दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग की खिडक़ी पूरी तरह से नहीं खुली है। स्क्रीन शेयरिंग को लेकर दोनों की खींचतान अभी भी चल रही है। मंगलवार दोपहर तक जहां सिंघम अगेन के सिर्फ 453 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है, तो वहीं भूल भुलैया 3 के 1850 शोज के लिए ही प्री-सेल्स बुकिंग होती हुई दिख रही है। टी-सीरीज के बैनर तले बनी भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग एक दिन पहले रविवार से ही शुरू हो गई थी, जबकि रोहित शेट्टी और अजय देवगन के बैनर तले बनी सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग सोमवार रात 11 बजे से शुरू हुई है।

किसने कितने कमाए

भूल भुलैया 3 फिलहाल इस रेस में काफी आगे है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक भूल भुलैया 3 के 1850 शोज के लिए 32,841 टिकटों की प्री-सेल्स हुई है। फिल्म ने 84.59 लाख रुपये कमा लिए हैं। वहीं सोमवार देर रात 11 बजे शुरू हुई सिंघम अगेन के महज 453 शोज के लिए मंगलवार दोपहर तक 4520 टिकटों की बुकिंग हुई है। फिल्म ने इससे 16.47 लाख रुपये का बिजस किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments