HomeHindi NewsEntertainmentसिंगापुर में सिंगर जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम.. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने...

सिंगापुर में सिंगर जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम.. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया यह अपडेट

सिंगापुर में असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी और बताया कि उनके शव को भारत लाने की तैयारी चल रही है।

​सीएम ने दी जानकारी

​मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘हमारे प्रिय जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया है। अब उनके पार्थिव शरीर को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की उपस्थिति में उनके साथ गए तीन लोगों – शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) – को सौंपा जा रहा है।’

​कैसे हुआ निधन?

​सीएम सरमा ने इससे पहले मीडिया को बताया था कि जुबीन गर्ग का निधन एक नाव यात्रा के दौरान हुआ। वे बिना लाइफ जैकेट पहने तैरने चले गए थे। इस यात्रा में कुल 18 लोग शामिल थे। कुछ देर बाद उनका शव समुद्र में तैरता हुआ मिला। लाइफ गार्ड्स ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया और सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

​अंतिम संस्कार की तैयारी

​मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गायक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में रखा जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक उन्हें आखिरी बार देख सकें। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने यह फैसला लिया है कि जुबीन गर्ग असम के लोगों के हैं, इसलिए उनके अंतिम संस्कार का फैसला भी असम के लोग ही करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments