HomeHindi Newsटेस्ट क्रिकेट में जारी शुभमन गिल का खराब फॉर्म, एक बार फिर...

टेस्ट क्रिकेट में जारी शुभमन गिल का खराब फॉर्म, एक बार फिर हुए फ्लॉप

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के पहले सेशन में एक बार फिर से भारतीय टीम के नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल फ्लॉप हो गए। शुभमन गिल को एक अच्छा स्टार्ट मिला लेकिन वह एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

34 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हुए शुभमन गिल

भारतीय टीम के नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल से इस टेस्ट मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। शुभमन गिल को एक बेहतरीन शुरुआत भी मिल गई थी और वह अच्छी लय में भी दिखाई दे रहे थे। लेकिन जेम्स एंडरसन की एक शानदार गेंद पर वह आउट हो गए। एंडरसन ने बाहर टप्पे पर गेंद डाली और शुभमन गिल के बल्ले का किनारा लग गया।

शुभ्मन गिल लगातार टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। और अब अगर दूसरी पारी में भी वह फ्लॉप हो जाते हैं और कहीं भारतीय टीम ये मुकाबला हार जाता है तो शायद ही तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल खेलते हुए दिखाई दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments