HomeHindi Newsमैच के दौरान शुभमन गिल ने सिराज का उड़ाया मजाक, खिलाड़ी भी...

मैच के दौरान शुभमन गिल ने सिराज का उड़ाया मजाक, खिलाड़ी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया जहां भारत ने 280 रनों के बड़े अंतर से बांग्लादेश की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। पहली पारी में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए थे और बिना खाता खोले आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने मौके को खराब नहीं होने दिया और शानदार शतक जड़ दिया।

लेकिन इस मुकाबले में शुभमन गिल अपने शतक के लिए तो चर्चा में है ही लेकिन एक और बात के लिए शुभमन गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी ही टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के जमकर मजे लिए हैं और उनकी जो एक रील्स इंस्टाग्राम में वायरल होती है उस पर मजाक बनाया है।

मोहम्मद सिराज का इस तरह से गिल ने बनाया मजाक

दरअसल मोहम्मद सिराज का आपने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ बहुत देखा होगा जिसमें मोहम्मद सिराज कहते हुए नजर आते हैं कि मोहम्मद सिराज ऑफिशियल आईडी एक है बाकी सब फेक है मोहम्मद सिराज ऑफिशल

इसी वीडियो को लेकर शुभमन गिल जब फील्डिंग कर रहे थे तो वह शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करने जाते हैं और कहते हुए नजर आते हैं कि मोहम्मद सिराज ऑफिशियल आईडी एक है और ऋषभ पंत भी इस पर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments