HomeHindi Newsटेस्ट फॉर्मेट में इस गेंद पर सबसे ज्यादा फंसते हैं शुभमन गिल,...

टेस्ट फॉर्मेट में इस गेंद पर सबसे ज्यादा फंसते हैं शुभमन गिल, देखें आंकड़े

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। पहला टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है और इंग्लैंड की टीम इस वक्त संघर्ष करती नजर आ रही है। लेकिन इस आर्टिकल में हम भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के बारे में बात करने जा रहे हैं क्योंकि टेस्ट फॉर्मेट में शुभमन गिल का रिकॉर्ड काफी खराब चल रहा है।

अंदर आई हुई गेंद पर सबसे ज्यादा संघर्ष करते नजर आते हैं शुभमन गिल

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की बात की जाए तो शुभमन गिल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंदर आई हुई गेंद पर फंसते हुए नजर आते हैं। शुभमन गिल का रिवर्स स्विंग गेंद के खिलाफ औसत मात्र 8 का है। और अंदर आती हुई गेंद पर वह लगातार फंसते हैं। इसके अलावा बाहर जाती यानी आउट स्विंग गेम पर भी शुभमन सबसे ज्यादा फंसते हुए दिखाई देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments