HomeHindi Newsपहले टेस्ट मैच में फिर फ्लॉप शुभमन गिल

पहले टेस्ट मैच में फिर फ्लॉप शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम ने पहले सेशन में अपने तीन विकेट खो दिए हैं। भारतीय टीम ने आज जायसवाल और शुभमन गिल के विकेट गवा दिए। यशश्वी जायसवाल 80 रन बनाकर आउट हुए। तो वहीं शुभमन गिल एक बार फिर से फ्लॉप हो गए और मात्र 23 रन बनाकर चलते बने।

टेस्ट फॉर्मेट में जारी शुभमन गिल का खराब फॉर्म

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे फॉर्मेट में तो काफी रन बनाए हैं लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में उनका फॉर्म काफी खराब चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल फ्लॉप हुए थे। तो वहीं उम्मीद थी कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुभमन गिल अच्छे तरीके से करेंगे। लेकिन पहली पारी में शुभमन गिल एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments