HomeHindi Newsराजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में फिर फ्लॉप हुए शुभमन गिल

राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में फिर फ्लॉप हुए शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल चल रहा है और भारतीय टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं। भारतीय टीम के नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर से राजकोट टेस्ट मैच में फ्लॉप हो गए। गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके।

शतक लगाने के बाद अगली पारी में ही फ्लॉप शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था और सभी को उम्मीद थी अपनी फॉर्म में वापस आ चुके हैं। लेकिन राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में मार्के वुड की गेंद पर वह अपना खाता भी नहीं खोल सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments