HomeHindi Newsशुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड.. फिर भी...

शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड.. फिर भी मुश्किल में घिरी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भले ही भारतीय टीम ने पहले दिन 6 विकेट खो दिए हों, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से एक बड़ा इतिहास रच दिया है। गिल ने इस सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है।

शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने इस सीरीज में अपनी 21 रनों की पारी के दौरान, दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के 47 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान 732 रन बनाए थे। अब गिल ने इस आंकड़े को पार कर 733 रन बना लिए हैं, जो किसी भारतीय कप्तान द्वारा एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

करुण नायर और सुंदर ने संभाला मोर्चा

एक समय पर भारतीय टीम 153 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। नायर ने 98 गेंदों में 52 रनों की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली, जो 8 साल बाद उनका पहला अर्धशतक है। सुंदर के साथ उन्होंने 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को दिन का खेल खत्म होने तक 204/6 के स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन भी भारत की उम्मीदों को बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments