HomeHindi Newsश्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया कोहराम, 10 छक्के जड़कर...

श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया कोहराम, 10 छक्के जड़कर ठोका शतक

मुंबई और कर्नाटक की टीम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। और इस मुकाबले में मुंबई की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 55 गेंद में 114 रनों की दमदार पारी खेलकर एक बार फिर से दिखा दिया है कि अगर उन्हें टीम इंडिया में दोबारा मौका नहीं मिलता है तो फिर इससे टीम इंडिया का ही नुकसान होगा। क्योंकि इस तरह का खिलाड़ी मिलना इस वक्त आसान नहीं है।

श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में जड़े 10 छक्के और पांच चौके

मुंबई की टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 382 रन का विशाल स्कोर बनाया।  जिसमें श्रेयस टॉप स्कोरर रहे और उनके अलावा हार्दिक तमोर, आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। 

श्रेयस अय्यर की बात की जाए तो श्रेयस अय्यर इस वक्त मुंबई की टीम को लीड फ्रॉम द फ्रंट कर रहे हैं और टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विजेता भी बनवा चुके हैं। और अब विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखेर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments