HomeHindi Newsश्रेयस अय्यर को अपनी डिफेंसिव स्किल को करना होगा मजबूत, पूर्व खिलाड़ी...

श्रेयस अय्यर को अपनी डिफेंसिव स्किल को करना होगा मजबूत, पूर्व खिलाड़ी ने दी सलाह

भारतीय टीम के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट मैचों से ड्रॉप कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला था लेकिन अय्यर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। यही वजह रही कि उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया। अब श्रेयस अय्यर को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

श्रेयस अय्यर को करना चाहिए अपनी डिफेंसिव स्किल पर काम: संजय मांजरेकर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने श्रेयस अय्यर को लेकर कहा है कि श्रेयस अय्यर को अपनी डिफेंसिव स्किल पर काम करना चाहिए। श्रेयस अय्यर को यह डिसाइड करना होगा कि वह किस फॉर्मेट में अपनी महानता बनाना चाहते हैं। क्योंकि अगर आपको टेस्ट क्रिकेट खेलना है तो आपको स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ बेहतर डिफेंस करते आना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments