HomeHindi Newsऋषभ पंत के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने...

ऋषभ पंत के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी का पहला दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार रहा। क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने इस ऑक्शन में बाजी मारी है। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं तो श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की टीम ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

आपको बता दें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया और रिलीज कर दिया था। और अब पंजाब किंग्स की टीम ने बड़ा दांव खेलते हुए श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की अब पंजाब किंग्स की टीम में जोड़ी जमेगी। और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स की टीम किस तरह से प्रदर्शन करती है क्योंकि अब पंजाब किंग्स की टीम के पास खिलाड़ी बेहद शानदार आ गए हैं और अब यह टीम भी खिताब जीत सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments