HomeHindi Newsक्या विराट कोहली को t20 विश्व कप में होना चाहिए? ऑस्ट्रेलिया के...

क्या विराट कोहली को t20 विश्व कप में होना चाहिए? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने दिया यह जवाब

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली इस साल आईपीएल में बेहद शानदार फार्म में चल रहे हैं और अब तक चार मुकाबले में विराट कोहली 203 रन बनाकर पहले स्थान पर मौजूद हैं। और ऑरेंज कैप भी इस वक्त उनके सर पर सजी हुई है।

लेकिन विराट कोहली को लेकर यह बात लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है कि विराट कोहली की t20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं बनती। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेटली ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली को t20 विश्व कप की टीम में होना चाहिए:ब्रेटली

विराट कोहली को लेकर ब्रेटली ने कहा कि ” मैं टी20 वर्ल्ड कप में बड़े खिलाड़ियों को खेलता हुआ देखना पसंद करूँगा। विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप में खेलता हुआ देख मुझे ख़ुशी होगी।

आपको बता दे साल 2022 में जब ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप का आयोजन हुआ था तो विराट कोहली की जगह को लेकर उससे पहले सवाल उठ रहे थे। लेकिन विराट कोहली ने सभी आलोचकों का मुंह बंद करते हुए उस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments