HomeHindi Newsशिखर धवन ने किंग कोहली को दिया क्रिकेट में नया नाम, गंभीर...

शिखर धवन ने किंग कोहली को दिया क्रिकेट में नया नाम, गंभीर का जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारतीय टीम के दिग्गज महान बल्लेबाज विराट कोहली को किंग कोहली के नाम से जाना जाता है। क्योंकि विराट कोहली ने इतने सालों में प्रदर्शन भी बिल्कुल राजाओं की तरह किया है। शिखर धवन और विराट कोहली की दोस्ती भी काफी ज्यादा रही है। शिखर धवन ने काफी क्रिकेट विराट कोहली की कप्तानी के अंडर खेली है। और इनकी दोस्ती के किस्से आपने अलग अलग प्लेटफार्म परसुने भी होंगे। लेकिन अब शिखर धवन ने किंग कोहली को एक नया नाम दे दिया है।

शिखर धवन ने विराट कोहली को बताया मौजूदा क्रिकेट का बादशाह

भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले शिखर धवन ने हाल ही में क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। और अब दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल के दौरान शिखर धवन एक इंटरव्यू दे रहे थे जिसमें उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल किया गया और उनसे पूछा गया कि यह खास नाम आप किसे देना चाहेंगे? तो उन्होंने विराट कोहली को बादशाह नाम दिया है उन्होंने कहा है कि मौजूदा क्रिकेट में विराट कोहली बादशाह है।

https://www.instagram.com/reel/C_zsbzzv3kn/?igsh=Y2twbzNzdXpvYnBk

वही जब गौतम गंभीर से विराट कोहली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विराट कोहली को क्रिकेट का शहंशाह बता दिया। गौतम गंभीर से एंकर ने पूछा कि शहंशाह शब्द आप किसके लिए इस्तेमाल करेंगे तो उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। गंभीर के जवाब से विराट के फैंस काफी खुश हुए होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments