HomeHindi Newsईरानी कप के मुकाबले में बीमार हुए शार्दुल ठाकुर, अस्पताल में कराया...

ईरानी कप के मुकाबले में बीमार हुए शार्दुल ठाकुर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट आफ इंडिया की टीम के बीच ईरानी कप का मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 537 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है। मुम्बई की टीम की ओर से सरफराज खान ने 222 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली। लेकिन इस मुकाबले में मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर बीमार हो गए और उन्हें इस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरानी कप के मुकाबले में इस वजह से बीमार हुए शार्दुल ठाकुर

मुंबई की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर इस मुकाबले में वायरल संक्रमण का शिकार हो गए हैं और इस वजह से दूसरी पारी में वो शायद ही मुंबई के लिए मैदान में उतरते हुए दिखाई दे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन उनके अब दोबारा मैच में उतर पाने की उम्मीदों पर संशय लग गया है।

शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में पहली बारी में 36 रनों की शानदार पारी खेली थी और सरफराज खान के साथ 73 रनों की एक शानदार साझेदारी भी निभाई थी। लेकिन अब शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करते इस मुकाबले में दिखाई नहीं देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments